Raipur crime news : देशी कट्टा के साथ आरोपी शनि कुमार गिरफ्तार

0
56

 

Raipur crime news : देशी कट्टा के साथ आरोपी शनि कुमार गिरफ्तार

 आरोपी के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा व 01 जिंदा कारतूस बरामद

रायपुर- पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को थाना क्षेत्र के अड्‌डेबाजो व बदमाशो की संघन चेकिंग करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के परिपालान में थाना खमतराई द्वारा लगातार अड्‌डेबाजो एवं लगातार चेकिंग कार्यवाही किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में दिनांक 24.11.2025 को थाना खमतराई को मुखबीर से सूचना मिली कि उरकुरा रेल्वे स्टेशन के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में बंदुक लेकर हवा में लहराकर आने जाने वालो को भयभीत कर रहा है। कि मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश देकर, आरोपी को पकड़‌कर पूछताछ करने पर अपना नाम शनि कुमार पिता दुर्गेश कुमार उम्र 18 वर्ष सा. शीतला तालाब के पास सरोरा थाना उरला रायपुर का होना बताये, आरोपी के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतुस कब्जा पुलिस लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध कमांक 1204/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- शनि कुमार पिता दुर्गेश कुमार उम्र 18 वर्ष सा. शीतला तालाब के पास सरोरा थाना उरला रायपुर (छ.ग.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here