रामनगर में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के कांच फोड़ने वालों के खिलाफ संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने की शिकायत
रायपुर : दिनांक 24 नवंबर 2025 को रात्रि करीब 4 बजे रायपुर शहर के रामनगर स्थित कबीर चौक से लेकर कर्मा चौक तक कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोहल्ले वासियों की घर के बाहर खड़ी सभी कारों,वाहनों पर बड़े पत्थर, ईट मारकर कांच, दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सुबह इस मामले की जानकारी होने पर मोहल्ले वासी संस्था कार्यालय रामनगर में एकत्रित हुए। संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने समस्त मोहल्ले वासी का साथ मिलकर चौकी रामनगर में शिकायत प्रस्तुत कर दोषियों को पकड़ने और आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की।
मो. सज्जाद खान ने बताया कि इस तरह की घटना बड़ी चिंता का विषय है, लोगों को आर्थिक और मानसिक रूप से काफी नुकसान पहुंचा है, अपराधियों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। सुलोशन, टेबलेट, गांजा आदि नशीले पदार्थों का सेवन कर उपद्रवियों द्वारा अपराध को अंजाम दिया जा रहा है जो समाज के लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं। संस्था इन अपराधियों को पकड़ने एवं सख्त कार्यवाही करने की मांग करती है।
इस अवसर पर मो. सज्जाद खान, हेतराज अग्रवाल, जुबैर खान, जगमीत भामरा, डॉ. मनोज, राजा भामरा, दीपक जंघेल, अजय नत्थानी, विनोद नत्थानी, परदेशी निषाद एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


