आलय बाबा के सेक्स वाले बयान से मचा बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई नाराजगी

0
48

आलय बाबा के सेक्स वाले बयान से मचा बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई नाराजगी

रायपुर: देश में शादी से पहले सेक्स का मुद्दा समय-समय पर चर्चा का विषय बनता रहा है। एक बार फिर यह विवाद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से उठ खड़ा हुआ है, जहां धर्मगुरु परम आलय बाबा ने शादी से पहले सेक्स को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को शादी से पहले सेक्स से ऐतराज नहीं होना चाहिए। बाबा ने उदाहरण देते हुए कहा, “जब हम गाड़ी लेते हैं तो पहले चलाकर देखते हैं, चलाना सीखते हैं।” इतना ही नहीं, उन्होंने सेक्स को पूजनीय बताते हुए इसकी ऊर्जा को समझना और इसका प्रशिक्षण देना जरूरी बताया।

बाबा के बयान के सामने आते ही मामला गर्मा गया है। इस पूरे विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि समाज में महाराज और संतों की छवि आदर्श मानी जाती है, इसलिए उन्हें ऐसे बयानों से बचना चाहिए। ऐसे बयान समाज में अनावश्यक कटुता और भ्रम पैदा करते हैं।

जानकारी के अनुसार, परम आलय बाबा बिलासपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने सेक्स एनर्जी पर चर्चा की और इसे सकारात्मक रूप से उपयोग करने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि युवाओं को सेक्स शिक्षा की समझ देना आवश्यक है। बाबा ने टीनेजर्स में सेक्स-एज को भी प्राकृतिक बताते हुए कहा कि उम्र होते ही सेक्स करना गलत नहीं माना जाना चाहिए।

धार्मिक कार्यक्रम में दिए गए इस बयान ने लोगों में नाराजगी और हैरानी दोनों पैदा कर दी है। कार्यक्रम में कई नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों की मौजूदगी भी सवालों के घेरे में है। विवाद बढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी बाबा की आलोचना शुरू हो गई है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here