Breaking : रायपुर में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल ने दी गिरफ्तारी

0
76

Breaking : रायपुर में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल ने दी गिरफ्तारी

 

रायपुर ब्रेकिंग: राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल शुक्रवार को देवेंद्र नगर थाना पहुंचे और पुलिस के समक्ष स्वयं को सरेंडर कर दिया। उनके खिलाफ देवेंद्र नगर और कोतवाली थाना में मुकदमे दर्ज हैं।

अमित बघेल पर देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। यह मामला उस समय दर्ज किया गया था जब छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा तोड़फोड़ प्रकरण को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान उन्होंने विवादित टिप्पणी की थी।

पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है। वहीं, अमित बघेल की गिरफ्तारी से उनके समर्थकों में हलचल मच गई है। इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here