
पीएम-यूएसपी छात्रवृत्ति योजना की अंतिम तिथि बढ़ी


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (PM-USP CSSS) तथा केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
मंडल के अनुसार वित्तीय सत्र 2025–26 हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 30 नवंबर 2025 से बढ़ाकर 15 दिसंबर 2025 कर दी गई है। यह निर्णय उन विद्यार्थियों को राहत देगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा तक आवेदन नहीं कर पाए थे।

जारी आदेश में बताया गया है कि वर्ष 2025 के लिए नवीन एवं 2020, 2021, 2022, 2023 तथा 2024 के लिए नवीनीकरण आवेदन अब राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से 15 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। पोर्टल का लिंक है — www.scholarships.gov.in
इसके साथ ही मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों का आवेदन महाविद्यालय/विद्यालय स्तर पर Online Verification के बाद ही स्वीकृत माना जाएगा। अतः संस्थान प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि समय-सीमा के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों का सत्यापन सुनिश्चित करें, जिससे पात्र छात्रों को योजना का समुचित लाभ मिल सके।
यह सूचना छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर के सचिव द्वारा जारी की गई है।





