स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पॉवर क्लब की बैठक आयोजित, सौर ऊर्जा व्यवसाय से जुड़ने महिलाओं को मिला प्रोत्साहन

0
35

 स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पॉवर क्लब की बैठक आयोजित, सौर ऊर्जा व्यवसाय से जुड़ने महिलाओं को मिला प्रोत्साहन

रायपुर। राजपूताना इंटरनेशनल में स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पॉवर क्लब की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सोलर पैनल और सौर ऊर्जा से जुड़े व्यवसाय के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान महिलाओं को इस क्षेत्र में रोजगार व उद्यमिता के अवसरों के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।

बैठक में क्लब की फाउंडर नीता थापा, मीडिया हेड तिलका साहू, उपाध्यक्ष सविता राय, कोषाध्यक्ष रूबी सिंह, सचिव प्रज्ञा वैष्णव और सहसचिव स्वाति पांडा उपस्थित रहीं। साथ ही उषा बाघमार, प्रेमलता त्रिपाठी सहित कई सदस्य भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पॉवर क्लब की सचिव प्रज्ञा वैष्णव का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और क्लब की ओर से केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पॉवर क्लब द्वारा ऐसे कार्यक्रम हर महीने आयोजित किए जाते हैं, जिनमें क्लब सदस्य अपने व्यवसाय को प्रमोट करते हुए नए अवसरों की तलाश करते हैं। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की इस पहल की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here