रायपुर कलेक्टर की संवेदनशीलता: ड्यूटी के दौरान बिगड़ी BLO की तबीयत, डॉ. गौरव सिंह ने खुद फोन कर कार्डियोलॉजिस्ट से कराया इलाज

0
78

रायपुर कलेक्टर की संवेदनशीलता: ड्यूटी के दौरान बिगड़ी BLO की तबीयत, डॉ. गौरव सिंह ने खुद फोन कर कार्डियोलॉजिस्ट से कराया इलाज

रायपुर। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के दौरान जिला प्रशासन का मानवीय चेहरा सामने आया है। काम के दबाव के बीच जब मैदानी अमले की एक महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी, तो कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एक अभिभावक की तरह मदद का हाथ बढ़ाया।

मामला रायपुर नगर उत्तर (भाग संख्या 116) का है, जहां तैनात BLO श्रीमती अंजलि श्रीवास्तव SIR की जिम्मेदारी निभा रही थीं। कार्य के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जैसे ही इस बात की सूचना अधिकारियों के माध्यम से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को मिली, उन्होंने बिना देरी किए व्यक्तिगत रूप से मामले में हस्तक्षेप किया।

विशेषज्ञ डॉक्टर की देखरेख में इलाज
कलेक्टर डॉ. सिंह ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए शहर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist) से फोन पर चर्चा की। उन्होंने सुनिश्चित किया कि श्रीमती श्रीवास्तव को तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में बेहतर से बेहतर इलाज मिले।

परिवार ने जताया आभार
कलेक्टर की इस तत्परता, त्वरित चिकित्सीय सहायता और भावनात्मक सहयोग (Emotional Support) के लिए श्रीमती अंजलि श्रीवास्तव और उनके परिवार ने डॉ. गौरव सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन के मुखिया का यह संवेदनशील रवैया मैदानी अमले का मनोबल बढ़ाने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here