उरला थाना क्षेत्र में जयंती समारोह में डांस को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या

0
82

 

उरला थाना क्षेत्र में जयंती समारोह में डांस को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या 

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सतनाम चौक में जयंती समारोह के दौरान युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डांस करने को लेकर हुए विवाद में नाबालिगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान नीतिल खरे के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयंती समारोह में नाचने के दौरान नीतिल खरे की कुछ नाबालिग युवकों से कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नाबालिगों ने चाकू से हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, उरला थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने मामले में दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here