रायपुर के रामा वर्ल्ड में युवक की संदिग्ध मौत, झारखंड निवासी कारपेंटर की लाश मिलने से सनसनी

0
46

 

रायपुर के रामा वर्ल्ड में युवक की संदिग्ध मौत, झारखंड निवासी कारपेंटर की लाश मिलने से सनसनी

रायपुर। विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामा वर्ल्ड इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शुभम राणा के रूप में हुई है, जो देवघर, झारखंड का रहने वाला था। शुभम स्वर्णभूमि क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में कारपेंटरी का काम करता था।

सूत्रों के अनुसार शुभम राणा बीती रात करीब 11 बजे से अपने कमरे से लापता था। सुबह जब उसके साथियों ने उसकी तलाश शुरू की तो रामा वर्ल्ड क्षेत्र में उसकी क्षत-विक्षत लाश मिली। शव की स्थिति को देखते हुए मामला पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, झारखंड से रायपुर पहुंचे परिजनों ने शव देखने के बाद हत्या की आशंका जताई है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ-साथ मृतक के साथ काम करने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here