दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सीए अमित चिमनानी ने की शिष्टाचार भेंट

0
18

दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सीए अमित चिमनानी ने की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित निज निवास में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से छत्तीसगढ़ के वन, सहकारिता एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सीए अमित चिमनानी ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर मंत्री श्री केदार कश्यप ने श्री नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बस्तर शिल्प भेंट किया। वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सीए अमित चिमनानी ने उन्हें अपनी स्वरचित रचना “पिता होते तो माथा चूम लेते हैं, पुत्र अपने का गौरव गान कर लेते” कविता के साथ राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यों पर आधारित अपनी लिखित पुस्तक भेंट की।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, संगठनात्मक विषयों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here