Crime news : रायपुर बना अपराधपुर तेलीबांधा में चाकूबाजी

0
67

 

Crime news : रायपुर बना अपराधपुर तेलीबांधा में चाकूबाजी से दहशत , युवक की मौत , एक गंभीर घायल, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान आदित्य कुर्रे के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक हाथों में चाकू लेकर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय पूरे इलाके की स्ट्रीट लाइट बंद थी, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से हमला किया।

चाकूबाजी में आदित्य कुर्रे और अभय सारथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान आदित्य कुर्रे ने दम तोड़ दिया, जबकि अभय सारथी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह स्वयं क्राइम सीन पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here