मौदहापारा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, धारदार हथियार से हमला

0
128

मौदहापारा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, धारदार हथियार से हमला

चार युवक घायल, थाना परिसर में देर रात तक रही तनातनी

रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में बीती रात दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के बाद स्थिति हिंसक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच झड़प और मारपीट की घटना हुई, जिसमें धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में पीड़ित पक्ष की ओर से कुल चार युवक घायल हुए हैं। घायलों में अफताब उर्फ आवेश, वसीम, सोहेल उर्फ समर और आयान शामिल हैं।

घटना के बाद देर रात मौदहापारा थाना परिसर में दोनों पक्षों को लेकर काफी बहस और तनातनी का माहौल बना रहा। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करते हुए एक पक्ष की शिकायत दर्ज की गई। वहीं चारों घायल युवकों को प्राथमिक उपचार एवं मुलाहिजा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here