VMS मिस & मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

0
42

VMS मिस & मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

VMS द्वारा आयोजित मिस & मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026 (सीजन-6) ब्यूटी पेजेंट एवं अवार्ड शो के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर की प्रतिभाशाली महिलाओं, मॉडल्स, मेकअप आर्टिस्ट, डिजाइनर्स, ब्रांड्स एवं बिजनेस से जुड़े लोगों को एक शानदार मंच प्रदान करना है।

 

आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की उम्र, लंबाई या वजन की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है, जिससे हर वर्ग की प्रतिभाओं को अवसर मिल सके।

प्रतिभागियों को कई आकर्षक लाभ भी दिए जाएंगे, जिनमें 2 दिन की ग्रूमिंग क्लासेस, रहने एवं खाने की व्यवस्था, प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट, ब्रांड कोलैबोरेशन, सर्टिफिकेट, ट्रॉफी, डिजाइनर ड्रेस, मेकअप और मीडिया पब्लिसिटी शामिल हैं।

वहीं विजेताओं को सेलिब्रिटी के हाथों क्राउनिंग, बड़े स्तर पर मीडिया प्रमोशन, होर्डिंग्स, साथ ही रीजनल मूवी, एल्बम और फोटोशूट के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

इस आयोजन की ग्रैंड फिनाले इंदौर (मध्यप्रदेश) में आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

इवेंट की आयोजक *मिसेज कविता सिंह* ने बताया कि यह मंच प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक बड़ा अवसर है। इच्छुक प्रतिभागी दिए गए नंबरों के माध्यम से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

“अब वक्त है अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने का — तैयार हो जाइए चमकने के लिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here