हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति और आस्था का संगम, मंगलमय वेलफेयर सोसायटी ने किया भव्य आयोजन

0
51

हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति और आस्था का संगम, मंगलमय वेलफेयर सोसायटी ने किया भव्य आयोजन

रायपुर | “श्री मंगलमय वेलफेयर सोसायटी” के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और समर्पण से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना, सुंदर भजनों और आरती के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा 108 बार राम नाम का जाप कर अपनी आस्था प्रकट की। वहीं भजन मंडली द्वारा सुंदर काण्ड का भावपूर्ण पाठ किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों और बड़ों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष प्रिया सिंह, सचिव पूनम मेश्राम, कोषाध्यक्ष अमित सिंह सहित सदस्यगण—मनीषा शर्मा, कौशल्या, नीतू राव, अंजली राव, लतेशवरी चौहान, मुस्कान गौतम, वंश चौहान, प्राणी चौहान, रेखा राहंगडाले, रूचिका शर्मा, रुपाली मेश्राम, दमयन्ती वर्मा, जानवी यादव, संगीता नागपूरे, सविता चौहान एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here