स्ट्रांग वूमेन्स पावर क्लब की किटी व बिजनेस मीटिंग रही सफल, पंजाबी थीम में झलकी उत्साह की रंगत

0
94

स्ट्रांग वूमेन्स पावर क्लब की किटी व बिजनेस मीटिंग रही सफल, पंजाबी थीम में झलकी उत्साह की रंगत

रायपुर। चगोरा भाटा स्थित नीता सलून एकेडमी में “स्ट्रांग वूमेन्स पावर क्लब” द्वारा आयोजित किटी एवं बिजनेस मीटिंग का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण और सफल रहा। कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पंजाबी थीम पर आधारित इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की फाउंडर नीता थापा ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रूबी सिंह, उपाध्यक्ष सविता राय एवं मीडिया हेड तिलका साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं। साथ ही क्लब की सदस्य विमला भंडारी, रूपा चौधरी, सिमरन, निशा, स्मिता, हीर, रुचि गोलू, वर्षा सोनी, रूचि वर्मा एवं अन्य महिलाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान “लाइम लाइट लैब ग्रो सीबीडी डायमंड्स” की टीम ने डायमंड्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और उपस्थित सदस्यों को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए, जिससे कार्यक्रम में और अधिक उत्साह का माहौल बन गया।

पंजाबी थीम पर सजे इस आयोजन में सभी महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लेकर रंगारंग माहौल बनाया और आपसी संवाद के माध्यम से बिजनेस से जुड़े अनुभव भी साझा किए।

क्लब की फाउंडर नीता थापा ने बताया कि “स्ट्रांग वूमेन्स पावर क्लब” का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना और ऐसे मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने कौशल को विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन लगातार किए जाते रहेंगे, जिससे क्लब की सदस्याओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here