आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न , जनहित मुद्दों पर चर्चा, संगठन को मजबूती देने का संकल्प
आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिमाह आयोजित होने वाली मासिक बैठक इस माह भी राजश्री सद्भावना भवन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न जनहित एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों को पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ क्रियान्वित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देने हेतु सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया।
अपने संबोधन में डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त सभी संगठनात्मक निर्देशों का सामूहिक रूप से पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, घरेलू एवं कमर्शियल गैस की किल्लत पर गहरी चिंता व्यक्त की।
डॉ. डहरिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उद्योगपतियों को टैक्स में दी जा रही छूट यह स्पष्ट करती है कि सरकार उद्योगपतियों के हितों के लिए कार्य कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई एवं आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से परेशान है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाएं एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनआक्रोश को और अधिक प्रबल करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी:
कोमल साहू, खिलावन निषाद गोपाल चौतुर्वेदी , चंद्र शेखर चंद्राकर, मंगल मूर्ति अग्रवाल, वतन चंद्राकर, के.के. चंद्राकर, भरत लोघी, पोषण साहू, ईश्वर जोगलेकर, सुभांशु साहू, पुरुषोत्तम धीवर, कुलदीप वर्मा, धन्ना साहू, प्रकाश मार्कण्डेय, हरि बंजारे, हीरामन चंद्राकर, सजल चंद्राकर,आचु वंसे , रेखराम पात्रे, शरद गुप्ता, सूरज सोनकर, समीर गोरी, ईश्वर पटेल, दुर्गा रॉय, मंजू चंद्राकर, अंजू बघेल , रानू सेन , चंद्रकला साहू , सलमा बेगम , सौम्य सोनी ,अजित कोशले सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


