बढ़ती गर्मी को लेकर स्कूलों में अवकाश की मांग, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0
125

बढ़ती गर्मी को लेकर स्कूलों में अवकाश की मांग, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर । प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की मांग तेज हो गई है। इसी कड़ी में मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष पूनम पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर कलेक्टर नवीन कुमार ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र अवकाश घोषित करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान समय में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे लू और गर्म हवाओं का असर बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। विशेष रूप से छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन, लू लगना और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका बढ़ गई है।

पूनम पांडे ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों की ओर से यह मांग की जा रही है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए, ताकि बच्चे इस भीषण गर्मी से सुरक्षित रह सकें।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here