रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

0
30

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

घरेलू विवाद की आशंका
पुलिस के अनुसार, मृतक जय साहू (45) के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजनीतिक परिवार से जुड़ा मामला
बताया जा रहा है कि जय साहू के पिता धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल विधानसभा क्षेत्र से जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। बाद में उन्हें तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दायित्व भी मिला था।

फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here