अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों का सम्मान, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का आयोजन

0
6
Oplus_131072

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों का सम्मान, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का आयोजन

तेलीबांधा मंडल में श्रमिकों को गमछा-श्रीफल भेंट कर किया सम्मान, सुनी समस्याएं

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, रायपुर जिला द्वारा तेलीबांधा मंडल (उत्तर विधानसभा) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला संयोजक श्री बृजेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के बीच पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मजदूरों को स्वल्पाहार भी कराया गया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री संजय श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्री संजू नारायण सिंह ठाकुर, सह संयोजक श्री विकास अग्रवाल, तेलीबांधा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शेरगिल बेदी, महामंत्री श्री महेश बघेल, भाजपा जिला सहकार्यालय मंत्री श्री अनूप खेलकर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा शंकर नगर मंडल से श्री राम प्रजापति, सुधीर चौबे, श्री राम तांडी, तेलीबांधा पार्षद संतोष साहू, महेश ध्रुव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री किशोर दीप, आत्माराम साहू, भवानी कुमार, किशोर बघेल, आशु अग्रवाल, उपेंद्र साहू, विजय चौबे, राधे नाग, हुरदा दीप, बिट्टू, भरत बाघ, मयंक शर्मा, सूरज ध्रुव सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के आयोजन में जिला संयोजक श्री बृजेश अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी श्री श्याम यादव, सह प्रभारी श्री राज सोना एवं श्री जगन्नाथ जाल (जग्गू) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here