मातृत्व, नारी शक्ति और महिला सम्मान को समर्पित भव्य आयोजन संपन्न

0
6
Oplus_131072

मातृत्व, नारी शक्ति और महिला सम्मान को समर्पित भव्य आयोजन संपन्न

कोरबा। मातृ दिवस 2026 के अवसर पर द्वारा 10 मई रविवार को होटल औरा गौड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की अध्यक्षा कविता सोनी, राकेश सोनी, आशीष अग्रवाल, रीना साहू, आकांक्षा गुप्ता, मोनिका गुप्ता, प्रिया कुलदीप, दीपक साहू, जयेश सोनी एवं दीपान सोनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से 51 मातृ शक्ति वंदन सम्मान 2026, Mom with Stylish Safar (Mom with Kid’s Fashion & Talent Show) तथा Queen of Chhattisgarh Season-3 का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं, युवतियों, बच्चों एवं ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में , , , , , एवं उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और मातृत्व सम्मान की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत Queen of Chhattisgarh 2026 प्रतियोगिता से हुई, जिसमें निर्णायक की भूमिका विष्णु निर्मलाकर और गौरव गर्ग ने निभाई। प्रतियोगिता में युवतियों से लेकर 52 वर्ष तक की महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देते हुए पारंपरिक परिधानों में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

सीनियर वर्ग में नमिता केदार ने प्रथम, भुवनेश्वरी जायसवाल ने द्वितीय और रानू विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में अस्मिता सिंह प्रथम, आर्य गुप्ता द्वितीय और गार्गी भायाॅ तृतीय स्थान पर रहीं। ट्रांसजेंडर वर्ग में सोनिया प्रथम, श्रुति सिंह द्वितीय और मीठी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को ताज, प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र और उपहार प्रदान किए गए।

मातृ दिवस के विशेष आकर्षण Mom with Stylish Safar प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रिंकू बैरागी, रूमा बैरागी, पूर्णिमा सोनी, डॉ ज्योति बाला एवं मेरी संगीता एक्का उपस्थित रहीं। भारतीय पारंपरिक परिधानों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ज्योति देवांगन एवं स्वाति सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंदना शाह द्वितीय एवं गुरजीत कौर सलेजा तृतीय स्थान पर रहीं। विशेष प्रतिभा सम्मान सुनीता साहू एवं रेश्मा लकरा को प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 51 मातृ शक्ति वंदन सम्मान 2026 में चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संजीवनी केयर कोरबा के डॉ आशीष अग्रवाल, , एवं निदान वेलनेस सेंटर का विशेष सहयोग रहा।

संस्था की अध्यक्षा कविता सोनी ने कहा कि नवप्रभा सेवा समिति कोरबा द्वारा वर्षों से समाजहित एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े अनेक सफल आयोजन किए जा रहे हैं और आगे भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहेंगे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here