रायपुर में मिस एंड मिसेज इंडिया यूनिवर्स ऑडिशन संपन्न, इंदौर ग्रैंड फिनाले के लिए 5 प्रतिभागियों का चयन; वाइल्ड कार्ड एंट्री शुरू

0
61

रायपुर में मिस एंड मिसेज इंडिया यूनिवर्स ऑडिशन संपन्न, इंदौर ग्रैंड फिनाले के लिए 5 प्रतिभागियों का चयन; वाइल्ड कार्ड एंट्री शुरू

 

रायपुर – राजधानी रायपुर के भाटागांव स्थित ‘द नाइन होटल’ में 12 मई को वीएमएस (VMS) के तत्वावधान में मिस एंड मिसेज इंडिया यूनिवर्स के ऑडिशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की महिलाओं और युवतियों का उत्साह देखने लायक रहा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, पर्सनालिटी प्रेजेंटेशन और विभिन्न राउंड्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

 

ऑडिशन में कुल 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से जूरी सदस्य मिसेज सोनम श्रीवास्तव की कड़ी परख और मूल्यांकन के बाद 5 प्रतिभागियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया। चयनित प्रतिभागी आगामी जून 2026 में मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

कार्यक्रम की आयोजक कविता सिंह ने मंच से जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री शुरू कर दी गई है। जो प्रतिभागी मुख्य ऑडिशन में शामिल नहीं हो सकीं, वे अब रजिस्ट्रेशन कराकर सीधे ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बना सकती हैं।

 

जूरी मेंबर सोनम श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों के साथ अपने जीवन अनुभव साझा किए और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उनके संबोधन ने प्रतिभागियों में आत्मविश्वास और उत्साह का संचार किया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तपस्विनी सदावर्ती, सुरेश सुखीजा, डॉ. बी.जी. भोजवानी और राजीव खान उपस्थित रहे।
तपस्विनी सदावर्ती ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, आयुर्वेद एवं स्किन केयर विशेषज्ञ डॉ. बी.जी. भोजवानी ने प्रतिभागियों को स्किन केयर और ग्लोइंग स्किन से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
सुरेश सुखीजा ने ‘श्रमबिंदु दैनिक समाचार’ के माध्यम से प्रतिभागियों को सम्मानित करने की घोषणा करते हुए महिलाओं के सम्मान और प्रोत्साहन की बात कही।

इवेंट के प्रोड्यूसर एवं कास्टिंग डायरेक्टर एमजे फिल्म प्रोडक्शन, वीएम मैनेजमेंट और सेक्यूरिटास के फाउंडर एवं सीईओ ने रायपुर की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां की महिलाओं में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की अपार क्षमता है।

 

आयोजक कविता सिंह और जितेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि इंदौर में होने वाला ग्रैंड फिनाले प्रतिभागियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा, जहां वे अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करेंगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here