Today petrol diesel price:  रायपुर में पेट्रोल हुआ 103 के पार,  पंपों पर लगी लंबी कतारें

0
22

Today petrol diesel price:  रायपुर में पेट्रोल हुआ 103 के पार,  पंपों पर लगी लंबी कतारें

रायपुर। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का असर अब छत्तीसगढ़ में भी साफ दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत 100.45 रुपये से बढ़कर 103 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है, वहीं डीजल 93.39 रुपये से बढ़कर 96.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अचानक बढ़े दामों के बाद शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों में नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि पहले से बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। माल ढुलाई महंगी होने से बाजार में खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात के कारण वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारत समेत कई देशों में देखने को मिल रहा है।

इसी बीच प्रधानमंत्री ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कार पूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही है।

प्रधानमंत्री की अपील का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों और विधायकों ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है। वहीं कई जनप्रतिनिधि अब इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। सरकार का कहना है कि वैश्विक संकट के बीच संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करना समय की मांग है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here