देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने ई-व्हीकल अपनाने का लिया संकल्प

0
12

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने ई-व्हीकल अपनाने का लिया संकल्प

देशहित, जनहित, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल

रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अपनाओ, “वोकल फॉर लोकल” एवं पर्यावरण संरक्षण की अपील से प्रेरित होकर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (ई-व्हीकल) एवं ई-रिक्शा को अपनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में उन्होंने ई-रिक्शा में भ्रमण कर आमजन को स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन अपनाने का संदेश दिया।

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है कि वे स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि ई-व्हीकल का उपयोग न केवल पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और आर्थिक बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ई-रिक्शा एवं इलेक्ट्रिक वाहन आमजन के लिए किफायती, सुविधाजनक और भविष्य की आवश्यकता हैं।

विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “मेक इन इंडिया” और “वोकल फॉर लोकल” अभियान को नई शक्ति मिली है। स्थानीय स्तर पर निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दें तथा स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।

विधायक पुरंदर मिश्रा का यह संकल्प क्षेत्र में व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। आमजन इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को जन-जन तक पहुंचाने वाली एक सकारात्मक और प्रेरणादायी पहल के रूप में देख रहे हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here