छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा चेम्बर से संबद्ध विभिन्न एसोसियेशन को चिल्हर वितरण किया गया

0
155
Oplus_131072

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा चेम्बर से संबद्ध विभिन्न एसोसियेशन को चिल्हर वितरण किया गया

रायपुर – चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आईसीआईसीआई बैंक, जयस्तंभ चैक के सहयोग से चिल्हर की कमी की समस्या को दूर करने के लिए चिल्हर वितरण किया गया।

उक्त चिल्हर वितरण से रायपुर के मालवीय रोड शारदा चैक व्यापारी संघ, मालवीय रोड जवाहर बाजार व्यवसायिक कल्याण समिति, मर्चेन्ट एसोसियेशन, श्री बंजारी रोड व्यापारी संघ, भाठागांव व्यापारी संघ, रायपुर स्वीट्स एंड स्नेक्स एसोसियेशन, महादेवघाट रोड व्यापारी कल्याण महासंघ रायपुर के सदस्यगण लाभान्वित हुए।

चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश वासवानी ने कहा कि इस तरह के सहयोग से छोटे और बड़े दोनों व्यापारियों को फायदा होता है, और यह अर्थव्यवस्था में नकदी के सुचारू प्रवाह को बनाए रखने में मदद करता है। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईसीआईसीआई बैंक, जयस्तंभ चैक रायपुर के इस सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और व्यापारियों का मनोबल बढ़ेगा।

इस अवसर पर चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, उपाध्यक्ष एवं सदस्य बैंकिग समिति प्रकाश लालवानी, दिलीप इसरानी, अमरदास खट्टर एवं उपरोक्त एसोसियेशन के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here