जनपद चुनाव की रंजिश में उपसरपंच पर हमला, पंच पर लगे गंभीर आरोप

0
48

जनपद चुनाव की रंजिश में उपसरपंच पर हमला, पंच पर लगे गंभीर आरोप

पाटन (दुर्ग)। दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में चुनावी रंजिश का मामला सामने आया है। यहां पंचायत के उपसरपंच पर कथित रूप से हमला किए जाने की जानकारी मिली है। आरोप है कि हमला करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उसी ग्राम पंचायत का एक पंच है।

पीड़ित उपसरपंच से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व हुए जनपद सदस्य चुनाव में संबंधित पंच द्वारा समर्थित प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। इसी बात को लेकर पंच नाराज चल रहा था। आरोप है कि चुनावी हार की खुन्नस में उसने उपसरपंच पर हमला कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस से किए जाने की बात कही है। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

फिलहाल पुलिस में शिकायत और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here