पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर मारपीट कर जानलेवा हमला करने वाले 02 फरार आरोपी गिरफ्तार

0
20

 

रायपुर पुलिस- प्रार्थी जय रक्सेल ने थाना आजाद चैक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 06.09.2022 को अग्रसेन अस्पताल के बाहर खड़ा था, इसी दौरान पीछे से अचानक राजिक खान, मोह. सरफरोज, सैयद अरशद उर्फ शाहरूख, मोह. समीर, शुभम मिश्रा, हाशिम, आवेश मिर्जा, सोहेल, छोटा पप्पू और उसके अन्य साथियों द्वारा प्रार्थी के साथ हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए प्रार्थी की हत्या करने की नियत से अपने पास रखे तलवार एवं लोहे की राॅड से लगातार वार कर प्रार्थी के सिर, चेहरा तथा बांये हाथ में गंभीर चोट पहुंचाकर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चैक में अपराध क्रमांक 147, 148, 149, 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में घटना में संलिप्त आरोपी हासिम अली उर्फ लय्यो तथा सैय्यद महमूद उर्फ छोटा गप्पू निवासी ईदगाह भाठा आजाद चौक को गिरफ्तार किया जा चुका है।

टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही की जा रही थी इसी दौरान आरोपी शुभम मिश्रा एवं शेख सरफरोज को गिरफ्तार कर *कब्जे से घटना में प्रयुक्त राॅड जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

*गिरफ्तार आरोपी-*

*01. शुभम मिश्रा पिता मेधेश मिश्रा उम्र 26 साल निवासी जागृति स्कूल के पीछे भाठागांव पानी टंकी थाना पुरानी बस्ती रायपुर।*

*02. शेख सरफरोज पिता शेख फिरोज उम्र 20 साल निवासी ईदगाहभाठा थाना आजाद चौक रायपुर।*

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here