रायपुर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, दिनभर छाए रहेंगे बादल

0
9
रायपुर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, दिनभर छाए रहेंगे बादल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार, 29 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम का यह दौर अगले दो दिनों तक जारी रहने का अनुमान है।

राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह बारिश हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बलरामपुर में भारी बारिश दर्ज
पिछले 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बलरामपुर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

दुर्ग सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से करीब 2 प्रतिशत कम है।

मौसम विभाग ने बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here