CG NEWS: तीन लाख रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया, विधायक आवास का कनेक्शन कटा

0
5
CG NEWS: तीन लाख रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया, विधायक आवास का कनेक्शन कटा

गीदम। दंतेवाड़ा जिले में बकाया बिजली बिल को लेकर बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

के गीदम स्थित आवास के दोनों बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। विभाग के अनुसार, आवास में लगे दो कनेक्शनों पर कुल करीब तीन लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। समय पर भुगतान नहीं होने के कारण विभाग ने दो दिन पहले दोनों कनेक्शन विच्छेदित किए।

जानकारी के मुताबिक, विधायक का गीदम स्थित आवास वन विभाग के भवन में है, जिसे वर्तमान में विधायक चैतराम अटामी को आवंटित किया गया है। इस परिसर में बिजली के दो कनेक्शन लगे हुए हैं। इनमें एक सिंगल फेज कनेक्शन पर करीब 2.30 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। विभाग के अनुसार, इस कनेक्शन का बिल वर्ष 2023 से जमा नहीं किया गया, जिसके चलते बकाया राशि लगातार बढ़ती गई।

वहीं, परिसर में लगे दूसरे थ्री फेज कनेक्शन पर 50,250 रुपये से अधिक का बिजली बिल करीब एक वर्ष से बकाया बताया गया है। दोनों कनेक्शनों का बकाया भुगतान नहीं होने पर बिजली विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी।

वन विभाग के भवन में लगा है कनेक्शन
गीदम रेंजर शिव टंडन ने बताया कि संबंधित भवन वन विभाग का है और वर्तमान में इसे दंतेवाड़ा विधायक को आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि भवन में लगे एक बिजली मीटर पर किसी कुंवर के नाम से कनेक्शन दर्ज है, जिस पर ढाई लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया है। मामले को लेकर विभागीय स्तर पर बातचीत जारी है।

बिजली विभाग ने की कनेक्शन काटने की पुष्टि
बिजली विभाग के सहायक अभियंता अविनाश लकड़ा ने बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण दोनों कनेक्शन काटे जाने की पुष्टि की है। विभाग के मुताबिक, निर्धारित समय पर बकाया राशि जमा नहीं होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

विधायक का पक्ष नहीं मिल सका
मामले में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी। विधायक की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here