छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा उलटफेर! गुरु बालदास के बेटे…. मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

0
5
छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा उलटफेर! गुरु बालदास के बेटे.... मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं प्रदेश सरकार में मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

ढाल दास ने रायपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। ढाल दास के कांग्रेस प्रवेश को प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

दरअसल, ढाल दास ऐसे परिवार से आते हैं, जिसकी सतनामी समाज और प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण पहचान है। उनके पिता गुरु बालदास का सतनामी समाज में व्यापक प्रभाव माना जाता है। वहीं, उनके छोटे भाई खुशवंत साहब वर्तमान में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में परिवार के वरिष्ठ सदस्य का कांग्रेस में शामिल होना राजनीतिक दृष्टि से खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ढाल दास के कांग्रेस में आने से राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। खासकर सतनामी समाज के बीच इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए संभावित रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, इसका आगामी चुनावी राजनीति पर कितना असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब राजनीतिक नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उनके इस कदम का सतनामी समाज की राजनीति और प्रदेश के सियासी समीकरणों पर क्या प्रभाव पड़ता है। फिलहाल, उनके कांग्रेस प्रवेश ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here