बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश……अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन देह व्यापार गैंग को पुलिस ने धर दबोचा 

0
45

 

उत्तराखंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और एसओजी की टीम ने हाल ही में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। बता दें कि उत्तराखंड के मसूरी में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन देह व्यापार गैंग को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस की टीम ने देह व्यापार के आरोप में 3 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है ।

 

एसएसपी डीआईजी जन्मेजय खंडूरी की ओर से जानकारी दी गई है कि हमें देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थी जिसके तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून और एसओजी की टीम बनाकर देह व्यापार गिरोह को पकड़ने के लिए मसूरी रवाना किया गया दोनों टीमों को यह ज्ञात हुआ कि हरियाणा के कुछ लोग स्पा सर्विस के नाम पर देह व्यापार के लिए बाहरी राज्यों से महिलाओं को लाकर व्हाट्सएप और आनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे हैं।

 

जिसके तहत शनिवार की रात एएचटीयू टीम, पुलिस और एनजीओ इंपावरिंग पीपल के मुख्य कार्यकारी ज्ञानेंद्र कुमार के साथ भट्टा गांव के पास होटल में छापा मारकर ऑनलाइन स्पा सर्विस चलाने वाले तीन पुरुषों और दो महिलाओं को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here