शराब दुकान पर निगम ने लगाया 10 हजार जुर्माना

0
82

0 आसपास के होटल तथा अन्य दुकानदारों को गंदगी फैलाने 6 हजार का जुर्माना

रायपुर। पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास चखना सेंटर पर गंदगी देखकर कल महापौर एजाज ढेबर ने दुकान संचालक दुकान संचालक को कल पुलिस के हवाला करवाया था। आज वहीं निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणिग्रही पहुंची। वहां गंदगी देखकर उन्होंने शराब दुकान पर 10 हजार का जुर्माना लगाया।

डॉ पाणिग्रही जब वहां निरीक्षण करने के लिए पहुंची तो गंदगी का अंबार लगा हुआ था। आबकारी अधिकारियों से उन्होंने सवाल किया कि जब महापौर श्री ढेबर को वहां अवैध चखना सेंटर और गंदगी दिख गया तो आप लोगों को क्यों नहीं दिखा। शराब दुकान पर जुर्माना लगाने के बाद आसपास के जगहों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। दुकानों के सामने दुकानदारों द्वारा गंदगी फैलाए जाने पर उन्होंने होटल, पान ठेलों आदि पर 6 हजार का जुर्माना लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here