सुशासन, आर्थिक सुदृढ़ता और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी के समर्पण का परिणाम : नन्दन जैन

0
7

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दन जैन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन एवं बतौर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री 25 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कहा है कि विगत ढाई दशक भारतीय राजनीति और लोक प्रशासन में सुधार, पारदर्शिता और परिणामोन्मुख सुशासन के प्रतीक रहे हैं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जैन ने कहा कि गुजरात के भूकंप के बाद नवनिर्माण से लेकर आज भारत को विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक का सफर मोदी जी की अद्वितीय कार्यशैली का परिचायक है। डिजिटल इण्डिया, प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण (डीबीटी) से भ्रष्टाचार पर लगाम, ‘मेक इन इण्डिया’ और सुदृढ़ विदेश नीति के माध्यम से आज वैश्विक मंच पर तिरंगे का मान सर्वोपरि हुआ है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि ‘जनसेवा ही ईश्वर सेवा’ के उस संकल्प का विस्तार है, जिसे पीएम  मोदी ने पिछले 25 वर्षों से जीया है। श्री जैन ने प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने और खादी व स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here