युवा कैट के मेगा हेल्थ कैंप में सैकड़ों व्यापारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

0
9
युवा कैट के मेगा हेल्थ कैंप में सैकड़ों व्यापारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

रायपुर। युवा कैट की ओर से ‘स्वास्थ्य भी, व्यापार भी’ अभियान के तहत 24 सितंबर को सीएआईटी कार्यालय, हीरा आर्केड, पंडरी के सामने मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में सैकड़ों व्यापारियों, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श का लाभ लिया। सिटी ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने कहा कि स्वस्थ व्यापारी ही स्वस्थ परिवार और मजबूत व्यापार की नींव रख सकता है। व्यापार की व्यस्तता के बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से युवा कैट और मेडिश्योर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में मेडिश्योर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. विकास गोयल, डॉ. मीनल गोयल, डॉ. मूनमून अग्रवाल, डॉ. राहुल गोयल, डॉ. विकास लखमामनिया, डॉ. मानसीज मीरे और डॉ. सौमित्र मानवतकर सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई।

युवा कैट के प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल और प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह ने कहा कि व्यापार की निरंतर प्रगति के साथ व्यापारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसी सोच के साथ शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों और रायपुर के अनेक व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य और व्यापारी शामिल हुए।

अमर पारवानी का जन्मदिन मनाया
कार्यक्रम के दौरान कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी का जन्मदिन भी प्रदेश कार्यालय में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कैट, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट विंग तथा प्रदेश की विभिन्न कैट इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

अभनपुर, कुरूद, धमतरी, कांकेर, तिल्दा, भाटापारा, बिलासपुर, नैला-जांजगीर, चांपा, रायगढ़, एमसीबी, मुंगेली, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव समेत विभिन्न क्षेत्रों से पदाधिकारी पहुंचे। रायपुर के भी अनेक व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिविर में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here