मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी गठित, प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंह देव और अध्यक्ष परमानंद जैन के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक

0
7
मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी गठित, प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंह देव और अध्यक्ष परमानंद जैन के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक

मुंगेली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ ने मुंगेली में संगठन का विस्तार करते हुए वर्ष 2026 से 2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंह देव और प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं, व्यापारिक हितों और स्थानीय बाजार को मजबूत करने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में CAIT के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी और शंकर बजाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश ओचवानी, शंकर बजाज और प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज ठाकुर भी प्रवास में शामिल हुए।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
मुंगेली इकाई में राजकुमार आर्तानी और तुलजाराम लेडवानी को प्रदेश उपाध्यक्ष, जीवन मंगलानी और रितेश वाधवा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। जेमल कोटडिया और कांता गोवर्धन को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रवीण वैष्णव, स्वतंत्र मिश्रा और रणजीत सिंह को चेयरमेन, जबकि जगदीश देवांगन को वाइस चेयरमेन बनाया गया है। सागर सोलंकी को प्रवक्ता एवं सलाहकार, जबकि अभिषेक सोनी, अनूप जैन और देव गोस्वामी को सलाहकार नियुक्त किया गया है।

अरविंद केशरवानी को अध्यक्ष, सुदीप ताम्रकार और कौस्तुभ गोवर्धन को उपाध्यक्ष, धनंजय सोनी को महामंत्री तथा राजेश जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संतोष सोनी और अभिषेक जैन को सह-कोषाध्यक्ष, अक्षत सिंह को मीडिया प्रभारी तथा ब्रजराज सिंह, अभिषेक गुप्ता, सचिन और मोनी चक्रधारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंह देव और प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि CAIT का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले और शहर के व्यापारियों को एकजुट कर उन्हें मजबूत संगठनात्मक मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मुंगेली में नई कार्यकारिणी का गठन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नई टीम स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने, व्यापारी हितों की रक्षा करने और अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगी।

राकेश ओचवानी, शंकर बजाज और सूरज ठाकुर ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और मुंगेली में संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने बाजार और व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे। नई कार्यकारिणी ने व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन विस्तार और मुंगेली के व्यापारिक विकास के लिए सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here