रेप का आरोपी शिक्षक सस्पेंड: 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई, भेजा गया है जेल

0
11
रेप का आरोपी शिक्षक सस्पेंड: 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई, भेजा गया है जेल

सूरजपुर। जिले से शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अपनी ही स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक पर आखिरकार शिक्षा विभाग ने कार्रवाई कर दी है।

आरोपी शिक्षक मधुसूदन गुप्ता निलंबित
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने आरोपी शिक्षक मधुसूदन गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में स्पष्ट लिखा है कि शिक्षक का कृत्य शिक्षकीय गरिमा के खिलाफ है और इससे पूरे शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है।

ब्लैकमेल कर करता था शोषण
आरोप है कि शिक्षक ने कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं, उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल
इस सनसनीखेज मामले में भटगांव पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 7 दिन पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल आरोपी शिक्षक न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद है। गिरफ्तारी के बाद अब विभाग ने भी सख्त रुख अपनाते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here