बंधुवा तालाब के पास चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत बंधुवा तालाब के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर तालाब और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की।

इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा, नवीन कुमार अग्रवाल, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, वार्ड पार्षद एवं जोन अध्यक्ष गोपेश कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा तथा रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा के मंत्री रोबिन साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।






