विधायक पुरंदर मिश्रा से मिले कैट पदाधिकारी, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं…

0
5

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन के नेतृत्व में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कैट पदाधिकारियों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कैट प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि पुरंदर मिश्रा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कैट एवं प्रदेश के व्यापारी समाज की ओर से विधायक मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतिनिधिमंडल में कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमैन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमैन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज, जयराम कुकरेजा, अमित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here