छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, महिला चेम्बर की आम सभा 6 अक्टूबर को…

0
5
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, महिला चेम्बर की आम सभा 6 अक्टूबर को...

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महिला चेम्बर द्वारा मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को शाम 5.00 बजे न्यू बॉम्बे मार्केट स्थित चेम्बर भवन (चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन) में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता जी के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम महिला नेतृत्व, सशक्तिकरण और व्यापारिक विकास पर केंद्रित रहेगा।

इस गरिमामयी आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के दौरान वे महिला उद्यमियों और पेशेवरों को संबोधित करते हुए उनके सर्वांगीण विकास, नए अवसरों और सशक्तिकरण पर अपना विचार व मार्गदर्शन साझा करेंगी।

महिला चेम्बर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, प्रदेश महामंत्री मनीषा तारवानी और प्रदेश कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को व्यापारिक क्षेत्र में आगे बढ़ाना और उन्हें नई संभावनाओं से जोड़ना है। उन्होंने चेम्बर की समस्त महिला सदस्यों, उद्यमियों और व्यवसायियों से मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और चर्चा को समृद्ध करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here