एक ही दिन में 150 लोग हुए गुम: रायपुर जिले में अचानक बढ़े केस, इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा

0
20
एक ही दिन में 150 लोग हुए गुम: रायपुर जिले में अचानक बढ़े केस, इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा

रायपुर। शनिवार का दिन राजधानी और आसपास के इलाकों के लिए दहशत का काला साया लेकर आया। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस कमिश्नरेट और ग्रामीण थानों में 150 से अधिक लोगों के गायब होने की ऐसी बाढ़ आई कि पुलिस  के होश उड़  गए। एक ही दिन में डेढ़ सौ से ज्यादा अपहरण और गुमशुदगी के मामले दर्ज होने से सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा  सवाल खड़ा करता है।

शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में अचानक इतनी बड़ी संख्या में मामले दर्ज होने के पीछे मुख्य कारण सुप्रीम कोर्ट के निर्देश हैं, जिसके तहत अब गुमशुदगी के मामलों में अनिवार्य रूप से एफआईआर दर्ज करने आदेश दिए गए हैं। पहले ऐसे मामलों में सिर्फ गुम इंसान का कायमी कर औपचारिकता पूरी कर ली जाती थी, लेकिन नए निर्देशों के बाद पुलिस अब हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस
बताया जा रहा है कि, पुलिस ने जो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है, उनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। लापता होने वाली महिलाओं में बड़ी संख्या में घरेलू हिंसा से प्रताड़ित तथा प्रेम-प्रसंग के कारण महिलाओं के लापता होने की पुलिस ने आशंका जताई है। पुलिस ने उन गुम इंसानों के प्रकरण में बीएनएस की धारा 140 के तहत अपराध दर्ज किया है। अफसरों की फटकार के बाद संबंधित थानों की पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। अब पुलिस उन गुम इंसानों के बारे में जानकारी जुटाएगी और उनकी खोजबीन कर परिजनों के सुपुर्द करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here