रायपुर। भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी एथर एनर्जी ने रायपुर में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोणार्क पेश किया। नए ईएल प्लेटफॉर्म पर तैयार कोणार्क को रोजमर्रा की राइडिंग, आराम, बेहतर रेंज, मजबूती और आसान ओनरशिप को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह एस और जेड सीरीज में कुल छह वैरिएंट्स में उपलब्ध है और इसकी अधिकतम आईडीसी रेंज 200 किलोमीटर तक है।
कंपनी ने कोणार्क की शुरुआती विशेष कीमत 99,999 रुपए (एक्स-शोरूम रायपुर) रखी है। चुनिंदा वैरिएंट्स की डिलीवरी चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। स्कूटर का सर्विस इंटरवल 10,000 किलोमीटर या एक साल, जो भी पहले हो, निर्धारित किया गया है।
10 साल या 1 लाख किमी की बैटरी वारंटी
कोणार्क के सभी वैरिएंट्स में एथर की पांचवीं पीढ़ी की बेडरॉक बैटरी दी गई है। कंपनी इस बैटरी पर 10 साल या 1 लाख किलोमीटर, जो भी पहले हो, की वारंटी दे रही है। इसके साथ वारंटी अवधि के अंत तक कम से कम 70 प्रतिशत बैटरी हेल्थ बनाए रखने की गारंटी भी दी गई है।
एथर एनर्जी के हेड ऑफ मार्केटिंग सौरभ शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ कंपनी के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण बाजार है। कोणार्क को उन ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं। इसमें मेटल बॉडी, लंबी रेंज, आरामदायक राइड, फास्ट होम चार्जिंग, लंबा सर्विस इंटरवल और लंबी अवधि की बैटरी वारंटी जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
रोजमर्रा की राइडिंग के लिए आधुनिक फीचर्स
कोणार्क में एथर के कई तकनीकी फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AEBS), रिजनरेटिव ब्रेकिंग, मैजिककी, स्मार्टवेक, ऑटोमैटिक लॉकिंग, रिमोट स्कूटर लोकेशन, ऑटोपॉप और एयरवॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं।
AEBS सड़क की परिस्थितियों के अनुसार आगे और पीछे के पहियों के बीच ब्रेकिंग फोर्स को डायनामिक रूप से एडजस्ट करता है। वहीं रिजनरेटिव ब्रेकिंग से ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और स्थिरता को बेहतर बनाने का दावा किया गया है। मैजिककी के जरिए कीलेस अनुभव के साथ स्मार्टवेक, ऑटोमैटिक लॉकिंग और रिमोट लोकेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। ऑटोपॉप अंडर-सीट स्टोरेज तक हैंड्सफ्री पहुंच आसान बनाता है, जबकि एयरवॉक तंग पार्किंग स्थानों में स्कूटर को आगे-पीछे करने में मदद करता है।
मजबूत बॉडी और बेहतर स्टेबिलिटी
कोणार्क को भारतीय सड़कों की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 14 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील, 12 इंच का रियर अलॉय व्हील और 1352 मिमी का व्हीलबेस दिया गया है। दोनों पहियों पर लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन हैं। स्कूटर में रियर साइड पर मेटल पैनल और स्टील यूनिबॉडी चेसिस का इस्तेमाल किया गया है। वहीं सीक्वेंशियल गियर-ड्राइव ट्रांसमिशन के जरिए स्मूथ और कम आवाज वाली पावर डिलीवरी देने का दावा कंपनी ने किया है।
900 वॉट तक की कंबाइंड चार्जिंग
चार्जिंग को आसान बनाने के लिए कोणार्क में इंटीग्रेटेड ऑनबोर्ड चार्जर और चार्जिंग केबल दी गई है। इसके अलावा वैकल्पिक 450 वॉट ऑफबोर्ड चार्जर को 450 वॉट के इन-बिल्ट चार्जर के साथ इस्तेमाल करने पर कुल 900 वॉट की कंबाइंड चार्जिंग क्षमता मिलती है। कंपनी के अनुसार इससे होम चार्जिंग में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है।
छत्तीसगढ़ में एथर की बिक्री में 161% की वृद्धि
छत्तीसगढ़ एथर एनर्जी के लिए तेजी से बढ़ता बाजार बन रहा है। कंपनी के अनुसार वित्तवर्ष 2026 की पहली तिमाही में राज्य में उसका मार्केट शेयर 6.6 प्रतिशत था, जो वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में बढ़कर 11.9 प्रतिशत हो गया। इस दौरान कंपनी ने साल-दर-साल 161 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 1,246 स्कूटर बेचे।
राज्य में एथर के 19 एक्सपीरियंस सेंटर और 17 सर्विस सेंटर हैं। इनमें से तीन सेंटर रायपुर में हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में कंपनी के 55 एलईसीसीएस फास्ट चार्जिंग पॉइंट मौजूद हैं।
कोणार्क की लॉन्चिंग के साथ एथर ने छत्तीसगढ़ में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। कंपनी के 450 सीरीज और फैमिली स्कूटर रिज्टा पहले से बाजार में मौजूद हैं। रायपुर में कोणार्क की पेशकश को कंपनी ने राज्य में अपने रिटेल, सर्विस और चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।






