CG NEWS: निर्माणाधीन मकान में 11 केवी लाइन की चपेट में आए दंपती, पति की मौत; पत्नी गंभीर

0
5

चांपा। थाना चांपा से महज करीब 100 कदम की दूरी पर मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से मजदूर दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में पति रामनाथ कर्ष की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी लता कर्ष का बीडीएम अस्पताल में उपचार जारी है। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रामनाथ कर्ष और उनकी पत्नी लता कर्ष रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों थाना चौक के पास मेन रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। मंगलवार को करीब दोपहर 2:20 बजे काम के दौरान दोनों सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए।

करंट लगते ही मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली का करंट लगते ही रामनाथ नीचे सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनकी पत्नी लता को भी जोरदार बिजली का झटका लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को वहां से निकालकर उपचार के लिए शासकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं लता कर्ष का उपचार जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अस्पताल पहुंचे परिजन और ग्रामीण

रामनाथ की मौत की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण बीडीएम अस्पताल पहुंच गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

घटना चांपा थाना से बेहद कम दूरी पर होने के बावजूद खबर लिखे जाने तक पुलिस को घटना की जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। हादसा बिजली लाइन की सुरक्षा और निर्माण स्थल पर बरती जा रही सावधानियों को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस और बिजली विभाग की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here