बाढ़ प्रबंधन पर संवेदनशील है साय सरकार : सांसद संतोष पाण्डेय

0
6

 

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने राज्य सरकार की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में निवेश से विकास और रोजगार का मार्ग खुलेगा।श्री पाण्डेय ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश में आ रहे औद्योगिक निवेश, विकास योजनाओं और राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर अपनी बात रखी विपक्ष के अनर्गल प्रलाप पर निशाना साधा।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता पाण्डेय ने कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि प्रदेश के लिए बड़े निवेश प्रस्ताव पारित हो रहे हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से पहले भी और अब भी छत्तीसगढ़ के लिए बड़े पैमाने पर निवेश लाया जा रहा है। इन निवेशों से प्रदेश का चहुँमुखी विकास होगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता पाण्डेय ने बाढ़ प्रबंधन को लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत को पहले अपने प्रदेश की स्थिति सम्भालनी चाहिए। श्री पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन स्थापित है और साय सरकार आपदा-प्रबंधन को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और सतर्क है। शासन-प्रशासन के सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से राहत व बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। स्वयं मुख्यमंत्री श्री साय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और जनता को राहत पहुँचाने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं, जिसे छत्तीसगढ़ की जनता भली-भाँति जानती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here