रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। डिप्टी कलेक्टर का नाम मनोज बंजारे बताया गया है। उनकी पत्नी पूजा बंजारे ने रायपुर के महिला थाने में मनोज बंजारे समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
महिला थाने में की शिकायत
पूजा बंजार की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से ही उन्हें दहेज के लिए ताने दिए जाने लगे थे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार और 2 से 3 करोड़ रुपये की मांगने के आरोप लगाए हैं।
जान से मारने की धमकी और प्रताड़ना के भी आरोप
पूजा बंजारे ने अपनी शिकायत में कहा है कि, जब वह गर्भावती थी तब और प्रसव के दौरान भी उन्हें प्रताड़ित किया गया। पूजा ने डिप्टी कलेक्टर पर मायके पहुंचकर गाली-गलौज करने, तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले में महिला थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। फिलहाल मामले में आरोपी पक्ष बयान सामने आना बाकी है।






