Airtel Recharge Plan: अगर घर में है Wi-Fi तो क्यों देना डेटा का पैसा? एयरटेल ने लॉन्च किए 3 नए सस्ते कॉलिंग प्लान्स, जानें डिटेल्स

0
7
Airtel Recharge Plan: अगर घर में है Wi-Fi तो क्यों देना डेटा का पैसा? एयरटेल ने लॉन्च किए 3 नए सस्ते कॉलिंग प्लान्स, जानें डिटेल्स

Airtel Recharge Plan: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और आपके घर में वाई-फाई लगा हुआ है और आप किसी ऐसे रिचार्ज की तलाश में हैं जहां बस आपको कॉल और SMS के पैसे देने पड़ें, तो आपकी तलाश खत्म होने वाली है। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए ऐसे रिचार्ज प्लान पेश कर दिए हैं, जिसमें यूजर्स केवल कॉलिंग और SMS का लाभ पा सकते हैं। डेटा नहीं होने की वजह से ये प्लान सस्ते में आपको मिल जाएंगे। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को केवल कॉलिंग वाले रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

एयरटेल वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान के बारे में
Airtel Recharge Plan:
  एयरटेल ने तीन नए वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा दी गई है। इनकी कीमत 185, 203 और 206 रुपये है। इन तीनों प्लान में लोकल और नेशनल कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ ग्राहकों को 300 SMS दिए गए हैं।

Airtel Recharge Plan:  एयरटेल के 185 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जबकि 203 रुपये के रिचार्ज में 30 दिन और 206 रुपये के प्लान में एक महीने की वैलिडिटी दी गई है।

बता दें कि TRAI ने सितंबर में एयरटेल, जियो और वीआई जैसी कंपनियों को केवल वॉयस कॉलिंग वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने के लिए 21 अक्टूबर तक का समय दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here