कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के किशनगढ़ गांव से मनरेगा जी राम जी योजना के तहत चल रहे खुदाई कार्य के दौरान मजदूरों को जमीन से एक नर कंकाल मिला है। कंकाल के पास से एक सड़ा-गला थैला और चप्पल भी बरामद हुई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है।
खुदाई के दौरान हुआ खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ में इन दिनों मजदूरों द्वारा बड़े पैमाने पर जमीन की खुदाई का काम किया जा रहा था। काम के दौरान जैसे ही मजदूरों ने फावड़ा चलाया, जमीन के अंदर से नर कंकाल निकला। अचानक मानव अवशेष मिलने से वहां काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय को दी गई।
आसपास के गांवों से की जा रही पूछताछ
सूचना मिलते ही पंडरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जायजा लिया। पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाल-फिलहाल में इलाके से कोई व्यक्ति लापता तो नहीं हुआ था।
पहचान और उम्र का होना बाकी है खुलासा
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, यह कंकाल पुरुष का है या महिला का, और यह कितने साल या महीने पुराना है। पुलिस कंकाल के पास मिली सड़ी-गली वस्तुओं और थैले के आधार पर शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि, फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और कंकाल की उम्र के बारे में कुछ जानकारी मिल पाएगी।






