दिल्ली दौरे से लौटे CM साय: बोले- कांग्रेस बेफजूल की बातें कर लोगों को भरमाने का कर रही है प्रयास

0
7
दिल्ली दौरे से लौटे CM साय: बोले- कांग्रेस बेफजूल की बातें कर लोगों को भरमाने का कर रही है प्रयास

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो 2026 में हिस्सा लिया। रायपुर लौटने पर सीएम ने अपने दिल्ली दौरे की उपलब्धियों के साथ छत्तीसगढ़ में रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य की कुल ऊर्जा खपत में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी रिन्यूएबल एनर्जी की करने का लक्ष्य लेकर सरकार काम कर रही है। वहीं, राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर भी उन्होंने खुशी जाहिर की। इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के बयानों पर CM साय ने तीखा पलटवार भी किया।

रिन्यूएबल एनर्जी समिट में शामिल हुए CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान उन्हें भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो 2026 में शामिल होने का अवसर मिला। यहां ग्रीन एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में विकसित हो रही नई तकनीकों को देखने और समझने का मौका मिला। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती जा रही है। राज्य सरकार ऊर्जा के इस क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

ऊर्जा खपत में 15 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की कुल ऊर्जा खपत में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी रिन्यूएबल एनर्जी से सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से भी लोगों को सोलर एनर्जी अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों और लोगों की जागरूकता का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। राजनांदगांव जिले का खैरा गांव प्रदेश का पहला सोलर विलेज बना है। यहां के लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठा रहे हैं।

राज्योत्सव के समापन में शामिल होंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर CM साय ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव का आज समापन कार्यक्रम है। यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि केंद्रीय गृह मंत्री इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होने आ रहे हैं। सीएम ने बताया कि राज्योत्सव के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के विकास और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने हाथों से सम्मान प्रदान करेंगे।

राहुल गांधी के आरोपों पर CM साय का पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की बातों का कोई अर्थ नहीं रह गया है। कांग्रेस पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है और विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस बेफिजूल की बातें कर रही है और जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता अब उनकी बातों को समझ चुकी है।

नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से नक्सल मुक्त पंचायतों को एक-एक करोड़ रुपये देने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस तरह के सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है। उनकी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद सबसे ज्यादा बना रहा। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई नहीं लड़ी। ऐसे लोगों को इस तरह की बातें करने का अधिकार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here