हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा में चुनावी तैयारी को लेकर विकास उपाध्याय ने ली बैठक…….

0
26

 

 

एआईसीसी सचिव व हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कोऑर्डिनेटर विकास उपाध्याय ने जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा सरकार को घेरने के लिए चुनावी रणनीति बनाने हेतु बैठक ली।

कोऑर्डिनेटर विकास उपाध्याय ने इस चुनावी बैठक मे विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर हर घर तक पहुँचकर डोर टू डोर प्रचार करने और कांग्रेस पार्टी के कल्याणकारी घोषणा पत्र को जनता तक पहुँचाने और नुककड़ नाटक व सभा के माध्यम से जनता को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र व गारंटी को बताने को कहा गया और साथ ही भाजपा के राज मे बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी से अवगत कराने की योजना बनाई गई।

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई इस महत्वपूर्ण चुनावी बैठक में एआईसीसी सचिव व कोऑर्डिनेटर विकास उपाध्याय के साथ, जयसिंहपुर विधानसभा के कोऑर्डिनेटर उत्पल गोगोई और ब्लॉक् अध्यक्ष जसवंत डडवाल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here