2022 – 23 के लिए हायर सेकेंडरी, हाई स्कूल स्वाध्यायी परीक्षाओं के आवेदन पत्र की तिथि निर्धारित

0
39

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शिक्षा सत्र 2022 – 23 के लिए हायर सेकेंडरी, हाई स्कूल स्वाध्यायी परीक्षाओं के आवेदन पत्र शासकीय, अशासकीय अग्रेषण संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए तिथियां निर्धारित की जा चुकी हैं | सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 है, विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2022 और विशेष विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2022 मंडल द्वारा तय की गई है | हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्वाध्याय परीक्षाओं के आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाने के संबंध में निर्देश मंडल मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं | उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के सचिव प्रोफ़ेसर वीके गोयल द्वारा दी गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here