CHHATTISGARH NEWS : युवक ने अपने ही चाचा के घर की चोर, साथियों के साथ गिरफ्तार

0
28

कोरबा। कोरबा में एक युवक ने अपने ही चाचा के घर से चोरी कर ली। उसका चाचा अपने परिवार के साथ शादी के कार्यक्रम में गया था। उसी दौरान भतीजे ने अपने ही साथियों के साथ मिलकर कैश पार कर दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। चिमनी भट्ठा इलाके में मोहम्मद सलीम अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार को वह परिवार के साथ ही श्यांग गया हुआ था। इसके बाद बुधवार सुबह जब सलीम और उसका परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था।

अंदर जाने पर पता चला कि सामान भी बिखरा हुआ है। अलमारी में रखे कैश और गहने गायब थे। इसके बाद सलीम ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि शादी के लिए सलीम और उसका पूरा परिवार शादी में गया था। मगर उसके ही भाई अब्दुल कलीम के बेटा मोहम्मद जाहिद शादी में नहीं गया था।

बस इसी बात पर पुलिस को शक हुआ था। जाहिद पर पहले से चोरी का मामला भी दर्ज था। इस वजह से पुलिस को उस पर शक था। वहीं पुलिस ने जाहिद को फोन लगाया था। फोन लगाने पर जाहिद यहां-वहां की बात करने लगा। पुलिस को ही गुमराह करने लगा था।

इस पर पुलिस ने पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पत चला कि जाहिद ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। इस काम में उसका साथ अकरम,अशफाक खान और प्रथम यादव ने दिया था। जाहिद की निशानदेही पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here