33 वर्ष पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद रिटायर हुए एएसआई  राजाराम नागवंशी; उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित करते हुए आईपीएस सदानंद कुमार ने दी विदाई

0
23

आज दिनाँक 30/11/2022 को आईपीएस  सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) ने सहायक उप निरीक्षक  राजाराम नागवंशी को पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण कर रिटायरमेंट होने पर उनके कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ठ सेवा का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सहायक उप निरीक्षक  राजाराम नागवंशी ग्राम छोटा-नारायणपुर, थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर (छग) के निवासी हैं, जो दिनाँक 01-02-1989 को जिला पुलिस बल, जगदलपुर में आरक्षक (जीडी) के पद पर नियुक्त होकर जिला जगदलपुर में सेवा दिये इसके पश्चात दिनाँक 26-01-2001 को स्थानांतरण पर जिला नारायणपुर में आमद आये।  नगवंशी पुलिस विभाग में कुल 33 वर्ष 09 माह 29 दिवस तक निरंतर उत्कृष्ट सेवा देने के पश्चात् आज दिनाँक 30.11.2022 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

विदाई समारोह के दौरान  हेमसागर सिदार (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर), आरआई  दीपक साव, निरीक्षक  नरेश देशमुख, निरीक्षक  हेमलता, अकाउंटेंट  मुरली रावटे, स्टेनो  संतोष देहरी, सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी एवं  नागवंशी व उनके पुत्र/पुत्रियाँ उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here